पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत चेक प्रदान किया गया।

अन्य खबरे , 157

लखनऊ। राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 31.07.2025 को मृत उ0नि0 चमन सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार, आरक्षी कन्हैया लाल सोनकर एवं आरक्षी शिवा शुक्ला के शोक संतप्त आश्रित परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज (PSP)  के अंतर्गत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किया गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मृत उ0नि0 चमन सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार, आरक्षी कन्हैया लाल सोनकर एवं आरक्षी शिवा शुक्ला के परिजनों को पुलिस सेलरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत 01 करोड़ 70 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। मृत पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत हैः-

ऽ उ0नि0 चमन सिंह जनपद रायबरेली में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान गश्त से वापस आते समय उनके वाहन में चार पहिया वाहन द्वारा टक्कर मारने से दिनांकः 12.02.2025 को मृत्यु हो गयी।

ऽ मुख्य आरक्षी राजकुमार जनपद मुरादाबाद में नियुक्त थे, गश्त डियूटी के दौरान उनकी मोटर साइकिल में ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण दिनांकः 12.02.2025 को मृत्यु हो गयी।

ऽ आरक्षी कन्हैया लाल सोनकर जनपद गोरखपुर में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान मोटर साईकिल द्वारा टक्कर मारने से दिनांकः 02.01.2025 को मृत्यु हो गयी।

ऽ आरक्षी शिवा शुक्ला 12वीं बटालियन पीएसी फतेहपुर में नियुक्त थे, गंगा स्नान करते समय साथी को डूबने से बचाने के प्रयास में डूब जाने से दिनांकः 14.03.2025 को मृत्यु हो गयी।

इस अवसर पर श्री आनन्द स्वरूप पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, श्री एन0 रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, श्री आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भवन कल्याण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबन्धक एवं श्री कमलेश राठौर, उप महाप्रबन्धक बैक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top