बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में नगर निगम ने बच्चों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक
अन्य खबरे Jul 16, 2025 at 11:15 PM , 207लखनऊ।
नगर निगम लखनऊ द्वारा स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान "अलग अलग कूडेदान में जाए कूड़ा यह संकल्प हमारा स्वच्छ और स्वस्थ बने लखनऊ हमारा" थीम पर आधारित है, जिसमें बच्चों को सूखा और गीला कचरा अलग करने, कूड़ेदान का सही उपयोग करने, और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में सिखाया जा रहा है। इसी के अनतर्गत बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहर नगर क्षेत्र जोन एक के बच्चों को जागरूक किया गया जिसमें. विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व और बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता के पालन के बारे में बताया गया। तथा कचरा प्रबंधन के विषय में बच्चों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने और कूड़ेदान का सही उपयोग करने के बारे में सिखाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वस्थ और स्वच्छ लखनऊ के निर्माण के लिए जागरूक नागरिक बनने की शपथ दिलाई ली।




























Comments