*बलिया में गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला*
अन्य खबरे Jul 06, 2025 at 09:50 AM , 194*बलिया में गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला*
चार दिन बाद कोर्ट में गवाही देनी थी, झोपड़ी में मिला किशोरी का शव
भाभी से अभद्रता केस में थी मुख्य गवाह
परिवार ने लगाया गैंगरेप और हत्या का आरोप
चार लोगों के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
बलिया | नरही थाना क्षेत्र
मार्च 2024 में किशोरी की भाभी के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें यह किशोरी मुख्य गवाह थी और उसे चार दिन बाद गवाही देने कोर्ट जाना था। उससे पहले ही उसका शव संदिग्ध हालत में झोपड़ी में पड़ा मिला।
परिवार ने हत्या और गैंगरेप की जताई आशंका
शुक्रवार को किशोरी शाम को शौच के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी। शनिवार को उसका शव झोपड़ी में फंदे से लटका मिला।
112 डायल कर दी गई सूचना
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर एससी/एसटी, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव में तनाव, परिजन न्याय की मांग पर अड़े
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।



























Comments