लखनऊ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रतिनिधि सभा का भव्य, ऐतिहासिक एवं निर्णयात्मक अधिवेशन संपन्न
जनपत की खबर Jun 22, 2025 at 08:15 PM , 218लखनऊ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रतिनिधि सभा का भव्य, ऐतिहासिक एवं निर्णयात्मक अधिवेशन संपन्न
लखनऊ। दिनांक 22 जून 2025, रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के भव्य सभागार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रतिनिधि सभा का एक ऐतिहासिक, गरिमामय एवं निर्णयात्मक अधिवेशन पूर्ण उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध क्षत्रिय समाजजनों की उपस्थिति रही। अधिवेशन में संगठन की भावी दिशा, सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
कुंवर हरिवंश सिंह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित
सभा के दौरान सर्वसम्मति से कुंवर हरिवंश सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। साथ ही वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पदों पर भी निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। यह संगठनात्मक पुनर्गठन समाज को नई ऊर्जा, रणनीतिक स्पष्टता और सशक्त दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
श्री जगदंबिका पाल – सांसद
श्री दयाशंकर सिंह – परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
श्री राजीव कुमार उर्फ ‘बब्बू भैया’ – विधायक, दातागंज
श्री वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ – विधायक, कटरा (शाहजहांपुर)
श्री राकेश प्रताप सिंह – विधायक, गौरीगंज
श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह – विधायक
श्री मेघश्याम सिंह – विधायक, मथुरा
श्री पवन सिंह – सदस्य, विधान परिषद
श्री अवनीश सिंह चौहान – सदस्य विधान परिषद
विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने भी अपनी ओजस्वी भाषण से किस संगठन को बल प्रदान किया
इन सभी नेताओं ने अपने वक्तव्यों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए इसे समाज को दिशा देने वाला संगठित प्रयास बताया। वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज को अपनी गरिमा, योगदान और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी परिवर्तन, समाज में उत्साह स्थानीय स्तर पर भी सुदृढ़ता एवं नवीन कार्यक्षमता प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
संगठन के सामाजिक एजेंडे पर भी हुई चर्चा
अधिवेशन में शिक्षा, युवा भागीदारी, सामाजिक समरसता, रोजगार तथा राष्ट्र निर्माण में क्षत्रिय समाज की भूमिका जैसे मुद्दों पर विस्तृत विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित और सक्रिय बनाकर ही राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक भूमिका को फिर से दोहराया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ
इस ऐतिहासिक अधिवेशन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। लखनऊ की धरती पर हुआ यह आयोजन आज न केवल प्रदेश के कोने-कोने में चर्चित है, बल्कि क्षत्रिय समाज की एकता, अनुशासन और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा है।
---
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, संगठन में उत्साह
अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से कुंवर हरिवंश सिंह का निर्वाचन किया गया, जिनका नाम पूर्व सांसद श्री जितेन्द्र सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री श्री कृपा शंकर सिंह द्वारा प्रस्तावित किया गया। यह प्रस्ताव सभा में भारी समर्थन के साथ पारित हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एम.पी. सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि एडवोकेट महेन्द्र सिंह एवं टी.पी. सिंह ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के रूप में दायित्व का निर्वहन किया।
इसके उपरांत संगठन के एक महत्वपूर्ण पद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के लिए पुनः श्री बच्चन सिंह राणा पर भरोसा जताया गया। उनके नाम का प्रस्ताव डॉ. भगवत राजपूत एवं श्री अवधेश गौतम द्वारा किया गया, जिसका समर्थन श्री वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। यह चयन संगठन की निरंतरता, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने वाला निर्णय माना जा रहा है।
इन प्रमुख नियुक्तियों ने संगठन को नई दिशा, स्थायित्व और अनुभव से परिपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया है, जिससे आगामी वर्षों में महासभा और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसरोकारों के प्रति उत्तरदायी बनी रहेगी।
































Comments