*उत्तर प्रदेश एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में कौस्तुभ कुमार सिंह पुनः निर्विरोध अध्यक्ष व विनय कुमार महासचिव निर्वाचित हुए*
जनपत की खबर Jun 22, 2025 at 06:02 PM , 204लखनऊ।
उत्तर प्रदेश एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय अधिवेशन लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल, गोमती नगर के सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के लगभग 500 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक नौटियाल उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा व सह चुनाव अधिकारी शशि भूषण सिंह विधि अधिकारी द्वारा कौस्तुभ कुमार सिंह को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संजय मोहन निदेशक माध्यमिक शिक्षा (सेवानिवृत्ति) व प्रताप सिंह बघेल निर्देशक बेसिक शिक्षा द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गयी। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन में कौस्तुभ कुमार सिंह अध्यक्ष, विनय कुमार महासचिव, डॉ रामचंद्र उपाध्यक्ष, प्रेमचंद यादव संयुक्त सचिव, स्वाती भारती सहायक सचिव, पवन कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष, तथा सदस्य पद पर राजेश कुमार शाही, अनुराग श्रीवास्तव ,मनीष कुमार, शालिनी यादव ,आकांक्षा रावत, तथा प्रदेश स्तरीय कार्यकारी समिति में मंडल व जनपद स्तर पर संगठन के सदस्य के रूप में रेखा दिवाकर, श्याम किशोर तिवारी ,बुद्धप्रिय सिंह ,हेमंत राव ,संतोष कुमार राय, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, राजू यादव, पूनम चौधरी, डॉ रजनीश प्रकाश तिवारी तथा अनिल कुमार निर्वाचित हुए।
अधिवेशन में समस्त सेवानिवृत्ति अधिकारियों को सम्मानित किया गया।































Comments