राजभवन में 01 जून, 2025 से 20 जून, 2025 तक सामूहिक योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

जनपत की खबर , 253

आयुष विभाग योग दिवस पर प्रदेश के समस्त जनपदों, तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम का आयोजन कराएगा

लखनऊ: 05 जून, 2025

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 11 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2025) भव्य ढंग से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग रखी गई है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 10 महत्वपूर्ण इवेण्टस मनाये जा रहे हैं। जिनमें योग संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के राजभवन के बडे लॉन में 01 जून से 20 जून, 2025 तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
यह जानकारी आयुष विभाग के महानिदेशक श्री मानवेन्द्र सिंह ने देते हुए बताया कि 01 जून से प्रारम्भ हये योगा प्रोटोकाल के अभ्यास कार्यक्रम में जनपद के आयुष महाविद्यालय राजकीय आयुर्वेदिक कालेज, नेशनल होम्योपैथिक कालेज, राजकीय तकमील उत्तिब यूनानी कालेज, गोयल आयुर्वेदिक कालेज, सरदार पटेल आयुर्वेदिक कालेज, एन्क्राइट आयुर्वेदिक कालेज, आर.जी.एस. आयुर्वेदिक कालेज, एस०आर०बी० आयुर्वेदिक कालेज, योग विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं बाबू युगराज सिंह आयुर्वेदिक कालेज के छात्र-शिक्षक तथा पातंजलि योग संस्थान, तत्वमसि आर्ट आफ लिविंग आदि योग से जुडे संस्थानों के योगाभ्यासी प्रतिदिन लगभग 1000 की संख्या में राजभवन लॉन में योगा प्रोटोकाल के अभ्यास के लिये आ रहे हैं।
महानिदेशक, आयुष ने बताया कि योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है अपितु मानसिक स्वास्थ्य को भी बनाये रखने में मदद करता है। प्रत्येक व्यक्ति को दीर्घ एवं स्वस्थ आयु प्राप्त करने के लिये योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिये। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एक ऐसा माध्यम है जिसमें हम स्वयं तो योग से जुडें साथ ही साथ अपने परिचितों को भी योग से जोडने के लिये प्रेरित करें। आयुष विभाग योग दिवस में प्रदेश के समस्त जनपदों, तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम आयोजित करायेगा। इसके लिये मास्टर योग ट्रेनर भी तैयार किये जा रहे हैं

Related Articles

Comments

Back to Top