शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार प्रथम मखीजा ने भ्रमण कै दौरान किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुडंबा का अवलोकन

जनपत की खबर , 237

लखनऊ। प्रदेश में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में संचालित समर कैंप का अवलोकन करने आज लखनऊ के विकासखंड बक्शी का तालाब के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुडंबा में दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार प्रथम मखीजा भ्रमण द्वारा किया गया। प्रदेश में सभी पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालयों में 3 सप्ताह का समर कैंप संचालित किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला ने बताया विकासखंड के 83 विद्यालयों में समर कैंप संचालित है तथा समर कैंप को और प्रभावी व रचनात्मक बनाने हेतु आईसीडीएस व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। समर  कैंप का संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुडंबा में अनुदेशक दीपक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता यादव के सहयोग से किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान विद्यालय में पर्यावरण, वृक्षारोपण, पेंटिंग,स्वच्छता नाटक के साथ अन्य खेल गतिविधियों संचालित थी। समर कैंप में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईगंज रामराज ,आईसीडीएस सुपरवाइजर ज्योति सिंह, समर कैंप प्रभारी अनुराग सिंह राठौड़, अभिषेक पटेल व ए आर पी क्षमा तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top