एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन
जनपत की खबर May 31, 2025 at 06:15 PM , 181लखनऊ 31 मई, 2025 , सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ एवं आई0टी0आई0 अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आज एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया इस रोजगार मेले में 09 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 553 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों में से 375 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक श्री नीरज बोरा जी, प्रधानाचार्य, श्री राजकुमार यादव, प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं श्री एम०ए०खान एवं मकबूल कादिर अनुदेशक ने नियोजक एवं आगन्तुक अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार/स्वः रोजगार से जोड़कर "आत्मनिर्भर भारत" अभियान को सफल बनाने तथा "हर हाथ को काम" सरकार की प्राथमिकताओं में है। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।































Comments