महिलाओें की सुरक्षा हेतु महिला आयोग की संस्तुतियां

जनपत की खबर , 443

आयोग की अध्यक्ष ने समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में प्रेषित किया पत्र

लखनऊ:30 मई, 2025

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में आवागमन के विभिन्न सार्वजनिक संसाधनों ई रिक्शा, ओला कैब, उबर कैब, रैपिडो,आटो, टैम्पो आदि पर वाहन चालक का नाम, मोबाईल नम्बर व पहचान का विवरण अंकित कराया जाये। साथ ही टैक्सी वाहनों में चाइल्ड लॉक की सुविधा भी हटायी जाये।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के निर्जन स्थलों, बालिका विद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विद्यालयों पर तत्काल सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाये जायें। महिलाओं के आवागमन के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त मोबाइल वैन /दो पहिया वाहनो की संख्या बढायी जाए तथा पुलिस गश्त की प्रगति वं दैनिक कार्यवाही की समीक्षा क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से की जाय।

डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक थानान्तर्गत अवांछित तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए व उनके क्रियाकलापों पर नियमित रूप से सर्तक दृष्टि रखी जाये। प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु महिला पुलिस अधिकारी सहित विशेष पुलिस बल का गठन किया जाये जिनके सम्पर्क नम्बर सार्वजनिक स्थलों पर अंकित भी कराये जाये। विशेष पुलिस बल प्रदेश के विद्यालयों, आवागमन के सार्वजनिक स्थलों, शापिंग मॉल्स एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नियमित रूप से भ्रमण कर उपस्थित जन समुदाय को जनपद में संचालित महिला हेल्पलाइन के नम्बरों एवं विशेष पुलिस बल के नम्बरों की समुचित जानकारी प्रदान करे। प्रदेश में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु संचालित गतिविधियों की जानकारी राज्य महिला आयोग को भी अवगत कराया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top