पर्यटन मंत्री 30 मई को अयोध्या तथा 31 मई से 01 जून,2025 तक फिरोजाबाद मैनपुरी की भ्रमण पर रहेंगे
जनपत की खबर May 29, 2025 at 07:35 PM , 197पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह कल अयोध्या में अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृति में आयोजित संगोश्ठी में भाग लेंगे
लखनऊ: 29 मई, 2025
उत्तर प्रदेष के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कल 30 मई, 2025 के अपरान्ह से अयोध्या के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री सांय 05ः00 बजे नया घाट राम की पैड़ी अयोध्या में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित संगोश्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में षामिल होगे। इसके पष्चात नया घाट राम की पैड़ी पर आयोजित सरजू आरती में भी सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले दिन 31 मई, 2025 को प्रातः 07ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर मैनपुरी पहुचेगे और वहां ट्राजिट होस्टल पी0डबल्यू0डी, पुलिस लाइन के सामने जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत निज निवास सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 01 जून,2025 को कैम्प कार्यालय, सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे। अगले दिन 02 जून को दोपहर 01ः00 बजे तक लखनऊ वापस आएंगे।































Comments