DM लखनऊ विशाख G ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस रीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

जनपत की खबर , 200


DM लखनऊ विशाख G ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस रीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

 *सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही प्रत्येक केंद्र में मॉनिटरिंग*

*जनपद के 91 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न कराई जा रही लोक सेवा आयोग की परीक्षा*

*जनपद में कुल 40029 परीक्षार्थी परीक्षा में हो रहे सम्मिलित*

लखनऊ 25 मई 2025।
 जनपद लखनऊ  में आज आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस (Premilinary) परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

          जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओ का अवलोकन किया । जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा  कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 91स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यूपीएससी के द्वारा 5 वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय दायित्व भी दिया गया है।  

         जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 91 केंद्रों पर उक्त परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। जिसमे कुल 40029 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top