*लेखपाल की कार्यशैली से त्रस्त छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण, हटाने की उठी मांग*

अन्य खबरे , 227

सुल्तानपुर।
थाना क्षेत्र *खानीपुर भदिला गांव, बेलवारे, सुरहुरपुर, बरूआ, बरियापुर आदि आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासी इन दिनों क्षेत्रीय लेखपाल अजय की लापरवाह कार्यशैली से अत्यंत परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा खसरा तैयार करने में अनावश्यक देरी की जा रही है और छात्र-छात्राओं के आय और निवास प्रमाण पत्रों को समय से रिपोर्ट न लगाए जाने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।*

ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल की अनुपस्थिति और उदासीन रवैये के कारण उन्हें बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बीते शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भी संबंधित लेखपाल की अनुपस्थिति ने लोगों की पीड़ा को और बढ़ा दिया। *शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अजय न तो समय पर उपस्थित होते हैं और न ही संतोषजनक जवाब देते हैं,* जिससे स्पष्ट होता है कि वे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं हैं।

इस गैर-जवाबदेह रवैये से आहत *ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी, जयसिंहपुर से मांग की है कि लेखपाल अजय को तत्काल ढेमा सर्किल से हटाकर उनकी जगह एक जिम्मेदार, सक्रिय और ईमानदार कर्मचारी की तैनाती की जाए, जिससे भूमि, प्रमाण पत्र व अन्य राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।*

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top