राज्य के पर्यटन विकास का माडल बना फिरोजाबाद का सामौर बाबा धाम

जनपत की खबर , 251

इस मॉडल को सबसे पहले नाथ कारिडोर और गोमती उद्गम स्थल पर किया जाएगा अमल

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों को निर्देश-फिरोजाबाद में स्थित इस पावन धाम का करें भ्रमण

लखनऊ: 24 मई, 2025

जनपद फिरोजाबाद के करहरा गांव में स्थित सामौर बाबा धाम का पर्यटन विकास पूरे राज्य के लिए माडल बन गया है। वजह, यहां की उच्च कोटि की स्वच्छता, संचालन, रख-रखाव, प्रबंधन और पर्यटन आकर्षण है। राज्य सरकार के अथक प्रयास से पर्यटकों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। अब विकास का मॉडल नाथ कारिडोर बरेली और गोमती उद्गम स्थल, पीलीभीत सहित प्रदेश के अन्य स्थलों पर भी देखने को मिलेगी। सामौर बाबा धाम का भ्रमण करने के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 
ग्राम करहरा सिरसागंज से पेगू मार्ग पर लगभग 03 किमी दूरी पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि यहां शिव दैवीय शक्ति वाली चमत्कारी मूर्तियां सैकड़ों वर्ष पूर्व स्वतरू प्रकट हुई हैं। रिद्धि-सिद्धि चमत्कारी शक्तियों की अनेक घटनाएं चर्चा व किवंदतियों में सुनने को मिलती है। प्राचीन काल से ही यहाँ मोहर छठ एवं होली मेला लगता है। मेला में नव विवाहित दंपती विवाह की पगड़ी (मोहर) को विसर्जन हेतु यहां आते है तथा चिरंजीवी जीवन का आर्शीवाद प्राप्त करते है।
स्थल पर अविरल गंगा (गंगा का जल नहर के माध्यम से) का प्रवाह पुनः प्रारम्भ हुआ जो सरोवर में जाता है। इस प्रकार सरोवर का जल सदैव स्वच्छ बना रहता है। सरोवर की सीढ़ियां एवं दोनों ओर स्थित गजीबो भी है, जो कि परिसर के आकर्षण बढ़ाते हैं। सरोवर में म्यूजिकल फाउटेन एवं नौकायन की सुविधा भी है। परिसर का विकास सुनियोजित ढंग से किया गया है। मुख्य मार्ग एवं ग्राम की तरफ से प्रवेश हेतु मुख्य द्वारों का निर्माण किया गया। 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उक्त योजना का संचालन एवं कार्यों का रख-रखाव उच्च कोटि का है। हमारा प्रयास है कि राज्य के अन्य गंतव्यस्थलों पर भी यह माडल लागू हो। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भ्रमण के लिए सामौर बाबा धाम भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बरेली और मुरादाबाद मंडल के उपनिदेशक ब्रजपाल सिंह गए थे।
इस स्थल पर प्रमुख कार्य दो प्रवेश द्वार का निर्माण, सत्संग हॉल का निर्माण, सुलभ प्रसाधन का निर्माण, शॉप का निर्माण, पँहुच मार्ग का निर्माण, स्टोर बैंच, स्टोन डस्टविन, मन्दिर परिसर में रेड स्टोन से फर्श का निर्माण, पार्क/चिल्ड्रन प्ले ग्राउण्ड, कुंड का सुदढ़ीकरण एवं दो गजीबो का निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top