यूपी के विज्ञापनों से पीएम की फोटो को हटाने की मांग
अन्य खबरे May 23, 2025 at 05:30 PM , 165लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के सरकारी विज्ञापनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की फोटो बिल्कुल नहीं लगाए जाने की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कॉमन काज बनाम भारत सरकार में 2015 के अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकारी विज्ञापनों में राजनीतिक लोगों के फोटोग्राफ को कम से कम प्रदर्शित किया जाए. उन्होंने पहले अत्यंत विशेष स्थितियों में ही में मात्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस की फोटो लगाए जाने की अनुमति दी थी, जिसे वर्ष 2016 में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए अनुमोदित कर दिया गया था.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इसके बाद भी यूपी में लगातार प्रत्येक विज्ञापन में योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो प्रकाशित की जा रही है, जो सरकारी खर्च पर राजनीतिक लाभ लिया जाना है.
उन्होंने यूपी सरकार के विज्ञापनों में प्रधानमंत्री की फोटो बिल्कुल नहीं लगाए जाने और मुख्यमंत्री की फोटो भी आवश्यक होने पर ही लगाए जाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में यह स्थिति समाप्त नहीं होती है तो वे इसे सक्षम फोरम पर ले जाएंगे.।



























Comments