अरबी व फारसी से मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी)-2025 का परिणाम घोषित अल्पसंख्यक मंत्री ने सफल छात्र छात्राओं को दी बधाई
जनपत की खबर May 23, 2025 at 05:25 PM , 165अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे बुनियादी जरूरत
-ओम प्रकाश राजभर
मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में मोहम्मद आकिब, आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में फुरकान अली ने किया टॉप
लखनऊ: 23 मई, 2025
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज, अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर ने आज विधानभवन अपने कार्यालय कक्ष में अपराह्न 12ः30 बजे बटन दबाकर अरबी व फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी)-2025 का परीक्षा परिणाम जारी किया। परीक्षाफल विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्उंकंतेंइवंतकण्नचेकबण् हवअण्पद पर अपलोड कर दिया गया है। परिक्षार्थी अपना परीक्षाफल अपरान्ह्न 12ः30 के पश्चात विभागीय वेबसाइट पर देख सकते है। उन्होंने इस अवसर पर सफल परिक्षार्थीयों को शुमकामानाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक के हित में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे बुनियादी जरूरत है।
श्री राजभर ने जानकारी दी कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा में इस वर्ष कुल 88082 परिक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 68423 परिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 33869 छात्र तथा 34554 छात्राएं है। उन्होंने बताया कि घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में 42439 एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में 17544 परिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 87.66 प्रतिशत है, जबकि आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में 94.62 प्रतिशत परिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।
मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में अमेठी के मोहम्मद आकिब ने 600 के पूर्णांक में से कुल 536 अंक (89.33) प्रतिशत लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फरहान राजा जनपद कुशीनगर ने 530 अंक (88.33) प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान तथा साजिया शमीम, शहनाज जहां, शमशियारा खातून ने 529 अंक (88.17) प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में फुरकान अली जनपद मुरादाबाद ने 500 पूर्णांक में से कुल 475 अंक (95) प्रतिशत लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सदरूननिसा ने 474 अंक (94.8) प्रतिशत लाकर दूसरा स्थान तथा नमन खान ने 469 अंक (93.8) प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान अल्पसंख्यक राज्यमंत्री श्री दानिश अंसारी, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक श्रीमती संयुक्ता समद्दर, निदेशक श्री अंकित अग्रवाल, रजिस्ट्रार मदरसा शिक्षा परिषद श्री आर0पी0 सिंह, संयुक्त निदेशक श्री एसएन पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।































Comments