डिप्टी एसपी अनुज चौधरी मामले में कल संभल में बयान देंगे अमिताभ ठाकुर

जनपत की खबर , 261

लखनऊ।

  डिप्टी एसपी अनुज चौधरी के विरुद्ध सेवा नियमावलियों के लगातार उल्लंघन के आरोपों में दी गई अपनी शिकायत के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर कल 5 मई (सोमवार) को पूर्वाह्न में जांच अधिकारी एएसपी संभल श्रीश चंद्र के कार्यालय में जा कर अपना बयान और साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे.

इस मामले में डीजीपी कार्यालय ने पूर्व में अनुज चौधरी को क्लीन चिट दिया था.

इस पर अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा था कि मुख्य सचिव द्वारा पारित विभिन्न शासनादेश के अनुसार जनसुनवाई शिकायत में शिकायतकर्ता के बयान आवश्यक हैं, जो इस मामले में नहीं हुआ.

 इस पर पूर्व में दिए गए क्लीन चिट को निरस्त कर एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने अमिताभ ठाकुर को 3 दिनों में अपने आरोपों के संबंध में सुसंगत साक्ष्य और कथन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे.

Related Articles

Comments

Back to Top