3.85 करोड़ के SMCB घोटाले में शासकीय धन की गबन व कूटरचना पर उन्नाव के DDO समेत तीन पर FIR
जनपत की खबर May 04, 2025 at 11:20 AM , 210लखनऊ।
शासकीय स्कूलों के संचालन हेतु जारी 3.85 करोड़ रुपये के SMCB फंड में गबन, कूटरचना और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
जांच में सामने आया कि फंड के वितरण और उपयोग में भारी अनियमितताएं बरती गईं। कई दस्तावेज फर्जी पाए गए, वहीं कुछ भुगतान ऐसे खातों में दर्शाए गए जो अस्तित्व में ही नहीं थे। प्रारंभिक रिपोर्ट में करोड़ों की हेराफेरी की पुष्टि हुई है।
शासन के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ IPC की धारा 409 (शासकीय धन का गबन), 420 (धोखाधड़ी), 467/468 (दस्तावेजों की कूटरचना) और 120B (षड्यंत्र) जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सूत्रों के अनुसार, फंड से जुड़ा यह घोटाला कई जिलों तक फैला हो सकता है। शासन ने व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दोषियों की गिरफ्तारी और रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
क्या है SMCB फंड:
SMCB यानी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी बजट के तहत स्कूलों को संचालन, मरम्मत, बच्चों की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए राशि आवंटित की जाती है।































Comments