मुस्कान का नाटक समिति द्वारा बुनियाद नुक्कड़ नाटक का मंचन

अन्य खबरे , 262

लखनऊ।

विकासखंड बख्शी का तालाब में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम सभा हरदा कॉलोनी, इटौंजा नगर पंचायत व ग्राम सभा महिंगवा में मुस्कान का नाटक समिति द्वारा बुनियाद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसका उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही सभी विभागीय योजनाओं को जन समुदाय तक पहुंचाना ,प्रचार प्रसार करना व शत प्रतिशत नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला ,एआरपी कुमकुम तिवारी, अनुपम गुप्ता, प्रभारी शिक्षक अनुराग सिंह राठौड़ सहित सैकड़ो अभिभावक, शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top