लखनऊ में झुग्गियों में भीषण आग लगी।

जनपत की खबर , 483

लखनऊ 


लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित एलडीए कॉलोनी में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ।

स्प्रिंग डेल स्कूल के पीछे खाली मैदान में बनी झोपड़ियों में रात 9:30 बजे अचानक आग लग गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। एक झुग्गी से शुरू हुई आग ने दो और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी आग बुझाने का प्रयास किया।

झोपड़ियों में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

आलमबाग फायर स्टेशन से 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

फायर कर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक तीनों झोपड़ियों में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, करीब 20 वर्षों से लोग इस खाली पड़े स्थान पर लोग झोपड़ियां बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

Related Articles

Comments

Back to Top