यूपी बीजेपी चीफ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोनी से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जनपत की खबर , 318

लखनऊ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कारण बताओ नोटिस में नन्दकिशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के 7 दिन के अन्दर स्पष्टिकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top