मंत्री सतीश शर्मा: 2017 में 40 साल के, 2022 में 39 के? जांच की मांग

अन्य खबरे , 258

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर यूपी के राज्यमंत्री तथा दरियाबाद, बाराबंकी के विधायक सतीश चंद्र शर्मा द्वारा 2017 तथा 2022 में प्रस्तुत शपथपत्र की जांच तथा कार्यवाही की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि सतीश चंद्र शर्मा ने 2017 के विधानसभा चुनाव के अपने शपथपत्र में अपना उम्र 40 वर्ष बताया था. इसके 5 साल बाद 2022 के विधानसभा चुनाव के शपथपत्र में उन्होंने अपना उम्र 39 साल बताया. 

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह संभव नहीं है और आयोग के समक्ष गलत शपथ पत्र दिए जाने का मामला दिखता है. अतः उन्होंने इसका तत्काल संज्ञान लिए जाने की मांग की है. 

Related Articles

Comments

Back to Top