*प्रेस कार्ड नवीनीकरण की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है*
अन्य खबरे Feb 25, 2025 at 07:40 PM , 217*सम्मानित प्रेस मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधुओं के प्रेस कार्ड नवीनीकरण वर्ष 2025 के संबंध में आवश्यक सूचना*
*लखनऊ दिनांक 25 फरवरी, 2025*
*सभी सम्मानित मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधुओं को सादर अवगत कराना है कि जैसा कि आप विदित हैं आपके प्रेस मान्यता कार्ड का प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है। जनपद स्तरीय सभी प्रेस मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधु अपने प्रेस कार्ड का नवीनीकरण वर्ष 2025 हेतु अनिवार्य रूप से करवा लें। प्रेस कार्ड नवीनीकरण की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।*
*इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधुओं से सादर अनुरोध है कि अपना प्रेस मान्यता कार्ड, वर्ष 2025 हेतु संस्थान का अनुमति पत्र, 02 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ, आधार कार्ड की कॉपी एवं नवीन डी0ए0वी0पी0 रेट लिस्ट शीघ्र अति-शीघ् जिला सूचना कार्यालय, लखनऊ में जमा करना सुनिश्चित करें ताकि आपके प्रेस मान्यता कार्डों का समय रहते हुए वर्ष 2025 के लिए नवीनीकरण कराया जाना संभव हो सके।*



























Comments