जर्जर, एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की नीलामी दिनांक 18.02.2025 को की जायेगी।
अन्य खबरे Feb 13, 2025 at 09:15 PM , 592लखनऊ।
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है क विकास खण्ड सरोजनी नगर के अधोलिखित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय घुसवलकला सरोजनी नगर में स्थिति जर्जर, एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की नीलामी दिनांक 18.02.2025 को की जायेगी। जर्जर एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के मूल्यांकन की धनराशि विद्यालय के साथ अंकित है। प्राथमिक घुसवलकला सरोजनी नगर के जर्जर एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की कुल मूल्यांकन धनराशि रु 6867.00 (Net Scrap Value) है।
इच्छुक व्यक्ति / संस्थाएं उपरोक्त विद्यालय के परिसर में स्थिति जर्जर एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का भौतिक निरीक्षण कर लें। उक्त विद्यालय की कुल मूलयांक धनराशि के 10 प्रतिशत धनराशि का डिमांड ड्राफ्ट प्राथमिक विद्यालय घुसवलकला सरोजनी नगर, लखनऊ के विद्यालय प्रबन्ध समिति नाम से प्रतिभूति के रूप में आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दिनाँक 15-02-2025 की सांय 04:00 बजे तक प्राथमिक विद्यालय घुसवलकला सरोजनी नगर, लखनऊ में जमा कर सकते है। निर्धारित थिति व समय के पश्चात कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। नीलामी की कार्यवाही दिनांक 18-02-2025 को अपराह्न 01:00 बजे से की जायेगी। आवेदन पत्र नियम एवं शर्ते रू0 300 का नगद भुगतान कर प्राथमिक विद्यालय घुसवलकला सरोजनी नगर, लखनऊ के प्रधानाध्यापक से प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी आवेदन को स्वीकृत / अस्वीकृत करने का अधिकार नीलामी समिति के पास रहेगा।



























Comments