स्व0 चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

अन्य खबरे , 218

लखनऊ 12 फरवरी। रालोद द्वारा के रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी की 86वीं जयन्ती पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर सभी जनपदों में उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी एवं चौपाल, अस्पतालों में फल वितरण आदि कार्यक्रम करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में रालोद के वरिठ नेता व स्व0 चौधरी अजित सिंह जी के विश्वासपात्र श्री अनिल दुबे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा ने श्री दुबे ने व रालोद के अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विचार गोष्ठी का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
           विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुये रालोद के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे ने रुंधे गले से चौधरी साहब को याद करते हुये कहा कि “हजारो साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा” उन्होंने कहा कि स्व0 चौधरी साहब आजीवन किसानों के हितों एवं सामाजिक एकता के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसान और कमेरा वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के समर्पित कर दिया। उनको जनता का दर्द समझने की ताकत विरासत में प्राप्त थी, उन्होंने किसानों को उनकी राजनैतिक ताकत का अहसास कराया था। चौधरी साहब ग्रामीण विकास के केंद्रीय माॅडल के प्रमुख वकील थे। उन्हें भारतीय राजनीति में एक कुशल वक्ता, किसानों व वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने वाले एक संघर्षषील राजनेता के रूप में सदैव याद किया जायेगा। उनके लिए सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है “लगा सका न कोई उनके क़द का अंदाज़ा, वो आसमां थे मगर सर झुकाये चलते थे”।
        गोष्ठी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले चौधरी अजित सिंह ने चीनी मिलों की दूरी 25 किमी से घटाकर 15 किमी करने का कार्य किया जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ जिसे हमेशा याद किया जायेगा।
       गोष्ठी को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने चौधरी साहब से प्रेरणा लेने की बात कही और यह भी कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर प्रदेश और देश को खुशहाल बनाया जा सकता है।
        गोष्ठी को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने चौधरी साहब को नमन करते हुये कहा कि पूरे देश में किसानों मजदूरों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यो को हमेशा याद किया जायेगा।
         जयन्ती कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0.एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी एवं प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, सत्यप्रकाश तिवारी, रालोद नेता आमिर साबिरी, रमेश कश्यप ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान तथा चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश सचिव अफसर अली, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, प्रदेश सचिव विवेक पाण्डेय, ज्ञानेश शुक्ला, विपिन द्विवेदी, रालोद नेता सम्राट सिंह  चौहान , नीरज तिवारी, अनीता यादव आदि ने चौधरी साहब को नमन किया।

Related Articles

Comments

Back to Top