मुलायम सिंह, मायावती पर टिप्पणी पर लखनऊ पुलिस द्वारा कोर्ट में FIR का विरोध
अन्य खबरे Feb 12, 2025 at 03:18 PM , 161लखनऊ।
लखनऊ पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा मायावती के खिलाफ आपराधिक टिप्पणियों के मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर एफआईआर दर्ज किए जाने का विरोध किया है.
स्पेशल एमपीएमएलए मजिस्टेट को भेजी अपनी आख्या में गोमतीनगर पुलिस ने कहा कि अमिताभ ठाकुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में घटना की तिथि और घटना की सत्यता के संबंध में कोई पुष्टिकारक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है. साथ ही घटना का समय भी अंकित नहीं किया गया है और मात्र अपने आवास पर प्रसारित वीडियो को देख लेने के आधार पर एफआईआर की मांग की है जो पूरी तरह गलत है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में पूरे उत्तर प्रदेश के तमाम थानों में लगभग समान स्थितियों में सोशल मीडिया पर पोस्ट पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सैकड़ो की संख्या में एफआईआर दर्ज करने वाली यूपी पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों के संबंध में यह दोहरा मापदंड अत्यंत दुखद और आपत्तिजनक है, जिसका वे कोर्ट में विरोध करेंगे.
अपने प्रार्थना पत्र में उन्होंने विगत दिनों अयोध्या के महंत राजू दास द्वारा मुलायम सिंह यादव तथा जनवरी 2019 में भाजपा सांसद साधना सिंह द्वारा मायावती के प्रति की गई अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों के संबंध में यह प्रार्थना पत्र दिया था.



























Comments