अभिनेता अशोक सूरी का निधन

जनपत की खबर , 409

लखनऊ, 29 जनवरी। रंगमंच, रेडियो और टेलीविजन के वयोवृद्ध अभिनेता अशोक सूरी का आज प्रातः मैक्स हॉस्पिटल ने निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार विकास नगर स्थित शमशान घाट में कर दिया गया। वे दूरसंचार विभाग से करीब डेढ़-दो दशक पहले सेवानिवृत्त हुए थे। रेडियो नाटकों में वे छह दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे थे। दूरदर्शन के बीबी नातियों वाली धारावाहिक सहित अनेक धारावाहिकों और कसाईबाड़ा सरीखे अनेक नाटकों के संग ही बीसियों मंच नाटकों में अभिनय कर उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की। उनके दो पुत्र हैं। अशोक सूरी रेडियो और टीवी के ए ग्रेड के कलाकार थे। हंसमुख व्यक्तित्व वाले सूरी डा.अनिल रस्तोगी, विजय वास्तव, विनय श्रीवास्तव जैसे रंगकर्मियों के समकालीन थे। इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, राजू पांडेय, अमरेंद्र सहाय, मधु, प्रेम वर्मा, राजेंद्र सिन्हा सहित बहुत लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top