अद्भुत चीनी कटोराः जो नीलाम होगा करोड़ो में

परिवेश , 662

कभी कभी लोग अपनी किस्मत की बुलंदी लेकर पैदा होते है . और किस्मत की यह बुलंदी उन्हें रातो रात किस्मत की धनी बना देती है . और वह शोहरत और ऐश्वर्य के शिखर पर पंहुच जाता है. वाॅशिंगटन. अमेरिका के कनेक्टिकट शहर में रहने वाले एक व्यक्ति की किस्मत रातों-रात चमक गई. दरअसल उसने चैराहे पर लगी एक सेल से सिर्फ 35 डाॅलर यानि लगभग  2550 रुपये में चीनी मिट्टी का एक कटोरा खरीदा था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह वाकई में उसके लिए जैकपॉट है. व्यक्ति ने जिस चीनी मिट्टी के बर्तन को सेल में खरीदा था वह वास्तव में चीन की खास कलाकृति निकली.  इसकी कीमत करीब पांच लाख डाॅलर यानि लगभग 3,62,87,303 रुपये तक हो सकती है. सफेद रंग के इस कटोरे पर नीले रंग के फूलों को तराशा गया है. इसके अतिरिक्त इसमें कुछ अन्य डिजाइन भी बने हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते नजर आते हैं. अब इस कलाकृति की नीलामी होने जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 में न्यू  हैवेन इलाके में उस कटोरे को जिस व्यक्ति ने देखा था उसे पुरानी कलाकृतियों में काफी दिलचस्पी है. यही वजह है कि इस खूबसूरत सी  दिखने वाली कलाकृति को उसने खरीदा था. कहा जाता है कि यह कटोरा बेहद दुर्लभ है. इस तरह के कुल 7 कटोरे ही बने हैं. उसी में का एक कटोरा व्यक्ति ने चैराहे से सेल में खरीदा था. 17 मार्च को न्यूरयॉर्क में अब इसे नीलाम किया जाएगा. जिस व्यक्ति ने इस कटोरे को खरीदा था, उसने इसकी जानकारी सोथेबे  को ईमेल कर जरिए दी थी. बता दें कि जिस किसी के पास भी कोई खास किस्म की वस्तु होती है वो उसकी जानकारी इससे साझा करते हैं. उसी तरह से व्यक्ति ने जब उन्हें उस चीनी मिट्टी के बने कटोरे के बारे में बताया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोथेबे  के वाइस प्रेसिडेंट मैकअटीर ने बताया कि कटोरे की पेंटिंग, आकार और नीले रंग को देखकर पता चलता है कि यह 15 वीं सदी के आस पास चीनी मिट्टी से निर्मित है. उन्होंने कहा, बाद में खुद मैंने इसकी जांच की और पाया कि मिंग काल के इस कटोरे को 1400 ईस्वीे के आसपास की है हालांकि ये कटोरा कितना पुराना है इसका कोई वैज्ञानिक परीक्षण नहीं किया गया है, केवल प्रशिक्षित लोगों और विशेषज्ञों ने इसके 15 वीं शताब्दी में बने होने अनुमान लगाया है.।

Related Articles

Comments

Back to Top