दिव्यांग बच्चों का चिकित्सा आकलन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी

जनपत की खबर , 407

लखनऊ।
समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आकलन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद में आयोजित किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के आदेश अनुसार कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार पीएम श्री बेसिक विद्यालयों एवं विकासखंड के शेष दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा आकलन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।  कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्य द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ द्वारा नामित चिकित्सा बोर्ड के विशेषज्ञों ने ससमय प्रतिभा किया। कार्यक्रम में विकासखंड मलिहाबाद के कुल 52 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभा किया जिसमें के 28 दिव्यंका प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम की समस्त गतिविधियां प्रभारी जिला समन्वय श्री अमरेश सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यक्रम को संपादित करने में विकासखंड मलिहाबाद के समस्त विशेष शिक्षकों ने अपना योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top