प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर तक रूस का दौरा करेंगे

जनपत की खबर , 178

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर तक रूस का दौरा करेंगे। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय फिल्मों की सराहना की है और उन्होंने रूस में भारतीय फिल्मों के प्रसारण को बढ़ावा देने की संभावना का संकेत दिया है। पुतिन ने रूस में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ ही रूस और भारत के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। रूस में भारतीय फिल्म काफी लोकप्रिय हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारतीय फिल्में रूस में काफी लोकप्रिय हैं। हमारे पास एक समर्पित टीवी चैनल भी है जो चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में प्रसारित करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top