पीएमश्री मेडिकल कैंप का बीआरसी मोहनलालगंज में हुआ आयोजन

जनपत की खबर , 289

लखनऊ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु पीएमश्री मेडिकल  कैंप का आयोजन बीआरसी मोहनलालगंज लखनऊ में किया गया। मेडिकल एसेसमेन्ट कैंप मेँ विकास क्षेत्र के विभिन्न दिव्यांगताओं के कुल 56 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे मेडिकल बोर्ड द्वारा 37 दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गये।
इस दौरान मेडिकल टीम ने दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल कैंप का आयोजन  मोहनलालगंज में  खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमरेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें गोसाईगंज और मोहनलालगंज ब्लॉक के अस्थि दिव्यांग , बौद्धिक दिव्यांग, दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों का परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी  गठित टीम द्वारा किया गया। जिसमें श्रवण बाधित 03, दृष्टि दिव्यांग के 02, अस्थि दिव्यांग के 12, मानसिक मंदिता के 20 कुल 37 दिव्यंका प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इस अवसर पर विशेष शिक्षक मनोज कुमार सिंह, सुनीता मिश्रा, अनुपम बाजपेई, आनंद कुमार पाल, शेखर पटेल, शुभांशी मिश्रा, अनिल कुमार, योगेंद्र यादव ने  कैंप में प्रति भाग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top