**वाराणसी: CM योगी आदित्यनाथ ने किए बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।**
जनपत की खबर Oct 14, 2026 at 08:55 PM , 27**वाराणसी।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज धर्मनगरी काशी पहुंचकर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आराध्य देवों के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही प्रदेश के जनकल्याण और जनता के मंगल की प्रार्थना की।
धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखने वाली काशी में बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन का विशेष स्थान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काशी पहुंचकर देवाधिदेव महादेव और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेना उनकी धार्मिक आस्था को दर्शाता है।






_page-0001.jpg)
























Comments