आम आदमी पार्टी एक हिंदू विरोधी पार्टी है :शहजाद पूनावाला

जनपत की खबर , 421

दिल्ली: आम आदमी पार्टी द्वारा पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आम आदमी पार्टी एक हिंदू विरोधी पार्टी है और उनका गठबंधन भी उसी प्रकार का है। दिवाली पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है प्रतिबंध 1 जनवरी तक लगाया गया है लेकिन उनके नेता जब सशर्त जमानत पर बाहर आते हैं तो उनके लिए पटाखे मिलते भी हैं और वो पटाखे प्रदूषण रहित होते हैं। दिल्ली में प्रदूषण का कारण एक दिन के पटाखे फोड़ने का नहीं हैं यहां पर प्रदूषण का कारण पंजाब की पराली है जिस पर अरविंद केजरीवाल बोलना बंद कर दिए हैं क्योंकि डीकंपोजर काम नहीं किया, औद्योगिक प्रदूषण है-जिस पर अरविंद केजरीवाल और AAP ने कुछ नहीं किया..बायोमास बर्निंग जो मुख्य कारण हैं उस पर AAP ने 10 साल कुछ नहीं किया। केवल केंद्र की सरकार ने मदद की..अरविंद केजरीवाल और AAP हिंदू विरोधी एजेंडे पर चल रहे हैं जिस पर कांग्रेस और INDI गठबंधन चलते हैं...हिंदू सालभर में एक बार पटाखे जलाता है और उस पर भी प्रतिबंध लेकिन दूसरे त्योहारों पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होता है ये उनकी दोहरे मापदंड को दर्शाता है।"

Related Articles

Comments

Back to Top