बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग का बड़ा "दावा"

जनपत की खबर , 315

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक नई कहानी सामने आई है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें यह कहा गया है कि हत्या का कारण दाऊद इब्राहिम के साथ सिद्दीकी के कथित संबंध थे। इस पोस्ट ने बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। हालांकि अभी पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है और इसकी गहनता से जांच कर रही है।

फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया है कि वे सलमान खान से टकराव नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या का कारण उनके दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध थे।

बिश्नोई गैंग ने अपने पोस्ट में लिखा, "ओ३म् जय श्री राम, जय भारत।" इसके आगे उन्होंने कहा, "जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं। मैंने वही सत्कर्म किया, जो मित्रता का धर्म था।"

सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था। इसके मरने का कारण दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।" इनके अलावा अनुज थापन का नाम भी पोस्ट में है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी। गैंग का कहना है कि यह मौत उसका बदला है।

गैंग के सदस्य ने आगे लिखा है, "हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। लेकिन जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करेगा, उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हम पहले हमला नहीं करते। जय श्री राम, जय भारत, सलाम शहीदां नू।"

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने बताया है कि वे पंजाब की एक जेल में थे, जब बिश्नोई गैंग का एक मेंबर इनसे मिला था। बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए इन आरोपियों को ढाई लाख रुपये की सुपारी मिली थी।

आरोपियों ने हत्या के बाद आपस में 50-50 हजार रुपये बांटने की योजना बनाई थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में 14 हजार रुपये के किराए पर एक घर लिया था।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, सलमान खान फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी भी इसी तरह से किराए के घर में रहकर रेकी करते थे। मामले की जांच अब उज्जैन (मध्य प्रदेश), दिल्ली, और हरियाणा में भी चल रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top