मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

जनपत की खबर , 271

लखनऊ : 02 अक्टूबर, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज यहां शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ0 महेन्द्र कुमार सिंह, श्री लाल जी निर्मल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन श्री के0 रवीन्द्र नायक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

--------

Related Articles

Comments

Back to Top