ममता बनर्जी सरकार को फेल बताते हुए भाजपा घेराबंदी में जुटी

हेडलाइंस , 430

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कोरोना से निपटने में ममता बनर्जी सरकार को फेल बताते हुए भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) घेराबंदी में जुटी है। जिस तरह से बीजेपी की राष्ट्रीय टीम से लेकर राज्य इकाई की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं, उससे माना जा रहा है कि भाजपा ने कोरोना वायरस को बड़ा मुद्दा बनाया है।

राज्य सरकार के कोरोना प्रबंधन पर रोजाना नए सवाल खड़े कर ममता बनर्जी सरकार को भाजपा असफल बताने की कोशिश में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि पार्टी इसी बहाने 2021 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी जनता के बीच बढ़त हासिल करना चाहती है। भाजपा के नेता हर तरह के सवाल उठाकर पश्चिम बंगाल में ममता की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं। मिसाल के तौर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वप्न दास गुप्ता ने शनिवार को ट्वीट कर ममता बनर्जी सरकार पर दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Comments

Back to Top