गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर को 12 कोच की स्पेशल सचल प्रदर्शनी ट्रेन संचालित की जायेगी
अन्य खबरे Sep 09, 2024 at 08:28 PM , 249छात्रों, युवाओं एवं आमजनता में काकोरी टेªन एक्शन के माध्यम से राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना संचार करने का प्रयास किया जायेगा
-जयवीर सिंह
लखनऊ: 09 सितम्बर, 2024
प्रदेश में काकोरी टेªन एक्शन की स्मृति ताजा करने तथा जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर, 2024 के अवसर पर स्पेशल सचल प्रदर्शनी टेªन का संचालन कराया जायेगा। इसके तहत 12 कोच की स्पेशल ट्रेन के माध्यम से सचल प्रदर्शनी पूरे राज्य भर में संचालित कर काकोरी टेªन एक्शन के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों तथा जनमानस को इसका इतिहास बताया जायेगा। इस सचल रेल प्रदर्शनी के लिए अध्यक्ष एवं सीईओ रेलवे बोर्ड, रेल भवन, नई दिल्ली को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति की ओर से 05 सितम्बर, 2024 को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी वाले स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिताओं, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली आदि का आयोजन किया जायेगा। इसमें स्कूल एवं कालेज की छात्र-छात्राओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा, ताकि उनके मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना एवं नई ऊर्जा का संचार हो सके।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि सचल रेल प्रदर्शनी के लिए 12 कोच की एक विशेष रेलगाड़ी की आवश्यकता होगी, जिसमें 11 कोच प्रदर्शनी के उद्देश्य से प्रयोग में लाये जायेंगे तथा 01 कोच एसी-3 भी लगाया जायेगा, जिसमें संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिनिधि यात्रा करेंगे। इस ट्रेन की साज-सज्जा एवं प्रदर्शनी हेतु विनायल आदि की व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी।
पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन की महत्वपूर्ण घटना काकोरी टेªन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ 09 अगस्त, 2024 से काकोरी टेªन एक्शन शताब्दी महोत्सव के रूप में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा एक स्पेशल टेªन पर सचल प्रदर्शनी आयोजित कर शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम ने रेलवे बोर्ड को प्रेषित पत्र में लिखा है कि व्यय एवं यात्रा कार्यक्रम उपलब्ध कराते हुए विशेष रेलगाड़ी की व्यवस्था शीघ्र अतिशीघ्र कराई जाए। ताकि समय से सभी औपचारिकताएं पूरा करते हुए इस सचल प्रदर्शनी टेªन को संचालित कराया जा सके। उन्होंने सचल प्रदर्शनी टेªन के ठहराव हेतु चिन्हित स्टेशनों की सूची रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गयी है।



























Comments