एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा-सह-ट्रेड फेयर का आयोजन

अन्य खबरे , 258

कानपुर।

 एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर द्वारा 10 से 12 सितंबर 2024 तक पीएम विश्वकर्मा-सह-ट्रेड फेयर का आयोजन कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के 25 जिलों के विश्वकर्मा कारीगर अपनी कला और उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 70 विश्वकर्मा प्रतिभाग करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य 18 व्यवसायों से जुड़े विश्वकर्मा को आधुनिक तकनीक, ऋण, टूलकिट और मार्केटिंग के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। 

प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा 10 सितंबर 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथिगण भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें श्री रमेश अवस्थी, सांसद कानपुर नगर; श्री सुरेन्द्र मैथानी, विधायक गोविंदनगर; श्री नीलम कटियार, विधायक कल्याणपुर; श्री मानवेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य; श्री राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी कानपुर नगर; श्री के. विजयेन्द्र पाण्डियन, आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ.प्र.; और श्री विष्णु कुमार वर्मा, संयुक्त निदेशक (आईईडीएस), एमएसएमई-विकास कार्यालय कानपुर शामिल हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top