*खादी ग्रामोद्योग विभाग देगा निःशुल्क सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन*

अन्य खबरे , 399

 

*लखनऊ 06 सितम्बर, ।  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ महेन्द्र प्रताप ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन का वितरण हेतु लाभार्थियों का पंजीकरण / चयन आनलाईन बोर्ड की वेबसाइट upkvib.gov.in पर किया जा सकता है, सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग के लिए आवेदन पत्र आनलाईन करने हेतु आवेदन की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए । सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन दोना-पत्तल बनाने वाले कारीगरों एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों/परम्परागत कारीगरों को आधुनिक सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाना है। जनपद लखनऊ में दोना-पत्तल उत्पादन व विक्री कार्य करने वाले लाभार्थीगण/अन्य परम्परागत कारीगर द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन करने हेतु आवश्यक प्रपत्र-आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र व संस्तुति पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नम्बर आदि के साथ अपना आवेदन पत्र आनलाईन दिनांक 10 सितम्बर 2024 तक कर सकते है। योजना की अधिक जानकारी के सम्बन्ध में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 8 कैण्ट रोड कैसरबाग, लखनऊ स्थित कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। लाभार्थियों का चयन शासन द्वारा गठित समिति के द्वारा किया जायेगा।*

Related Articles

Comments

Back to Top