डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अन्य खबरे , 554

विद्या भारती विद्यालय डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास लखीमपुर खीरी में आज 5 सितंबर 2024 को महान शिक्षाविद भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वंदना सभा में विद्यालय के आचार्य श्री सर्वेश बाजपेई जी ने डॉ० राधाकृष्णन जी के जीवन वृत पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि मिश्र जी ने डॉ० राधाकृष्णन जी के जयंती मनाने की सार्थकता पर बल देते हुए उनके विचारों और  कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। शिक्षक दिवस के अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्लन एवं  पुष्पार्चन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों का स्वागत ,परिचय एवं कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि  मिश्र जी ने रखी । कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के संरक्षक श्री ज्ञान स्वरूप शुक्ल जी ,मुख्य अतिथि विद्यालय  समिति के सदस्य श्री अवधेश कुमार गुप्त जी उपस्थित रहे। विद्यालय के आचार्य श्री अभिषेक पांडे जी ने डॉ० राधाकृष्णन जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य, आचार्या बहिनें एवं  कर्मचारियों को स्नेह भेंट देकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व विद्यालय के  संरक्षक जी ने  सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं  देते हुए डा०राधाकृष्णन जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी शिक्षकों  को  राष्ट्र एवं शिशु  निर्माण  में  अपनी  अहम भूमिका को निभाने हेतु  प्रेरित किया ।कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन आचार्य श्री विजय दीक्षित जी ने किया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री श्याम वल्लभ शुक्ला जी ने किया । इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top