पीएमजीएसवाई की सड़कों को शत -प्रतिशत एफ डी आर तकनीक पर ही बनाया जाय।

अन्य खबरे , 255

सड़कों के अनुरक्षण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय

                           - श्री केशव प्रसाद मौर्य 

लखनऊ: 03 सितम्बर 2024

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने  ग्राम्य विकास विभाग ख़ासतौर से उत्तर प्रदेश  ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएमजीएसवाई( प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना)की सड़कों को शत् प्रतिशत एफडीआर तकनीक पर ही बनाया जाय। यह भी निर्देश दिए हैं कि एफडीआर तकनीक से बनाई गयी सड़कों से बचत की गयी धनराशि का हवाला देते हुए भारत सरकार से धनराशि उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार किया जाय। पीएमजीएसवाई की सड़कों की नियमित चेकिंग की जाय । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एफडीआर तकनीक से काम करने वाले कान्ट्रेक्टर्स की बैठक बुलाई जाय। 

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं  कि एफडीआर तकनीक अपनाने से जिस पैसे की बचत हो रही है, उससे सड़कों के सौन्दर्यीकरण आदि पर व्यय किया जा सकता है,जैसे कहीं पर सड़क किनारे ,जहां उचित हो  राहगीरों, यात्रियों आदि के बैठने के लिए सीटें   यूरेनल , जन्कशन इम्प्रूवमेंट ,  वृक्षारोपण, ट्री गार्ड आदि, कार्य करा सकते हैं, इसका प्लान बनायें।  उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रान्तों के कान्ट्रेक्टर्स व विशेषज्ञों को भी बुलाकर बैठक  करायी जाय, जिसमे विस्तार से चर्चा की जाए। एफडीआर तकनीक का फायदे का व्यापक सन्देश समाज में दिया जाय।एफ डी आर तकनीक से बचत की गयी धनराशि के बारे में पीपीटी तैयार करे।  बचत के आधार पर  धन की डिमांड  करें।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पीएमजीएसवाई की सड़कों के अनुरक्षण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करायें जांय । सड़कों के निर्माण में समाज को अच्छा सन्देश देने वाले प्रोग्राम डिजाइन करें। 
जिन सड़कों की  मेन्टीनेन्स की  समय सीमा समाप्त हो गयी है ,उन्हें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कराया जाय। यह भी निर्देश दिए हैं कि पीएमजीएसवाई ,पैकेज -4 के जो नये नार्म आये है , उसके अनुसार जन सामान्य व ठेकेदार को जानकारी देते हुए कार्ययोजना बनायी जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top