बंगाल में राष्ट्रपति शासन ही विकल्प, इस्तीफा दें ममता बनर्जी: डॉ. श्वेता सिंह

जनपत की खबर , 291

भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष (अवध) डॉ. श्वेता सिंह ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठाहराया है। उन्होंने कहा कि आप बंगाल की स्थिति की कल्पना इसी बात से कर सकते हैं कि राष्ट्रपति को खुद इस मामले पर संज्ञान लेना पड़ा। श्वेता सिंह ने कहा कि आप सोच सकते हैं कि जब राज्य की मुखिया खुद एक महिला हो, इसके बावजूद वह महिलाओं का दर्द नहीं समझ रही हैं।

डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी को अब अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। बंगाल में अब राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प बचा है।

भाजपा नेत्री ने टीएमसी और खासकर ममता बनर्जी पर महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार पर घृणित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ उनके पास गृह, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। इसके बावजूद वह कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या पर निचले स्तर की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने इस मामले पर पर्दा डालने के लिए ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को महज 10 लाख के मुआवजे की पेशकश की थी। यह ममता बनर्जी की घटिया सोच को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा यह उनके निरंकुश शासन का ही प्रमाण है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सीबीआई को इसकी जांच सौंप दी थी। उन्होंने कहा कि ममता को एक मिनट भी अपने पद पर नहीं रहना चाहिए और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top