खादी ग्रामोद्योग विभाग देगा आधुनिक पापकार्न मेकिंग मशीन
अन्य खबरे Aug 28, 2024 at 10:12 PM , 219*लखनऊ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्ग के पापकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों/परम्परागत कारीगरों को आधुनिक पापकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जनपद लखनऊ में पापकार्न उत्पादन व बिक्री का कार्य करने वाले पिछड़े वर्ग के भुर्जी समाज के उक्त कार्य के इच्छुक व्यक्ति/अन्य जाति के परम्परागत कारीगर अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ नाम, पिता/पति का नाम व पूर्ण पता, मोबाइल नम्बर सहित आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ स्थित कार्यालय में दिनांक 05 सितम्बर 2024 तक जमा करा सकते है। प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर सत्यापनोपरान्त समिति द्वारा पात्र लाभार्थियों का चयन किया जायेगा।*



























Comments