*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधान भवन पर प्रातः 09ः15 बजे झण्डा रोहण के तत्काल बाद सम्पूर्ण शहर में एक साथ होगा राष्ट्रगान*

जनपत की खबर , 188

*प्रातः 09ः15 बजे 52 सेकेण्ड के लिये पूरा शहर थम जायेगा तथा शहर के सभी चौराहों पर एक साथ रेड होगें सिग्नल*

*राष्ट्रगान का प्रसारण सम्पूर्ण शहर में एल0ई0डी0 स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम व स्मार्ट सिटी में लगे आई0टी0एम0एस0 के जरिये कराया जायेगा सुनिश्चित*

*लखनऊः 13 अगस्त, 2024 (सूचना विभाग)*

    जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ सूर्य पाल गंगवार ने जानकारी देते हुये बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2024 को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधान भवन पर प्रातः 09ः15 बजे झण्डा रोहण के तत्काल बाद सम्पूर्ण शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09ः15 बजे 52 सेकेण्ड के लिये पूरा शहर थम जायेगा तथा शहर के सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल होगा। इसके लिये 05 मिनट पूर्व सायरन बजाया जायेगा। राष्ट्रगान का प्रसारण सम्पूर्ण शहर में एल0ई0डी0 स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम व स्मार्ट सिटी में लगे आई0टी0एम0एस0 के जरिये होगा। पुलिस विभाग द्वारा शहर के प्रत्येक चौराहे पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा। एक मिनट पूर्व यातायात रोक दिया जायेगा तथा राष्ट्रगान के उपरान्त पुनः सुचारू यातायात प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top