मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने हेरिटेज बिल्डिगों, सड़कों का चौड़ीकरण, वाँल पेटिंग, लाइटिंग, पार्किंग आदि का सौन्दर्यीकरण हेतु निरीक्षण किया

जनपत की खबर , 210

लखनऊ ।

 

*मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब, उपाध्यक्ष एलडीए प्रथमेश कुमार एवं स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की प्रबन्धक वन्दना सहगल ने संयुक्त रूप से आज लखनऊ स्थित हेरिटेज बिल्डिगों, सड़कों का चौड़ीकरण, वाँल पेटिंग, लाइटिंग, पार्किंग आदि का सौन्दर्यीकरण हेतु निरीक्षण किया*

 

*लालबत्ती चौराहा पर हो रहे कार्यो और चौराहे के किनारे बने डिवाइडर के चौड़ीकरण करने के दिए निर्देश*

 

*स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे कार्य में स्कूल की बाउंड्री के किनारे पर ग्रीन घास करके एक या दो बैठने के बेंच और चांदनी जैसे प्रजातियो के पौधे रोपित करने के दिए निर्देश*

 

*निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब द्वारा लाल बत्ती चौराहा पर पुलिस चौकी के पास साफ-सफाई के निर्देश के साथ बैठने हेतु बेंच और लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। वी0वी0आई0पी0 गेस्ट हाउस में बन रहे कैफ़ेटेरिया के कार्यों का निरीक्षण किया, कैफ़ेटेरिया के किनारो पर रेलिंग एवं लाइटिंग कर सौंदर्यकरण कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दूसरे चरण में मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने अपने कार्यालय में हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पड़े हुए मलबे को जल्द से जल्द हटाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए की कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।*

Related Articles

Comments

Back to Top