लोहिया हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की सूचना।

जनपत की खबर , 260

लखनऊ - लोहिया हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की सूचना।

लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर फटा सिलेंडर।

दूसरी मंजिल स्थित वार्ड में फटा सिलेंडर, टूटे शीशे।

राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल में हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ कुछ देर पहले अस्पताल की दूसरी मंजिल पर तेज धमाके के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर फटा है। धमाका इतना तेज थे कि फ्लोर पर वार्ड के शीशे टूट गए। हादसे के बाद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। तीमारदार अस्पताल से बाहर की तरफ भागे, इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है।

हादसे को लेकर लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि मेडिसिन वॉर्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर के रेगुलेटर की वाल्व फटने से यह हादसा हुआ है। वार्ड के कर्मचारी ने उसे व्यवस्थित ढंग से नहीं लगाया था। हादसे में राकेश नाम के टेक्नीशियन के हाथ में चोट आई है। गनीमत रही कि कोई हताहत नही हुआ। उन्होंने कहा कि ओपीडी में भगदड़ की कोई जानकारी नही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top