खण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्ग निर्देशन में प्रथम पैरेण्ट्स काउंसलिंग का आयोजन
राष्ट्रीय Jul 29, 2024 at 07:46 PM , 359लखनऊ। समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर ,जोन 2 लखनऊ पर प्रथम पैरेण्ट्स काउंसलिंग (शैक्षिक सत्र-2024-25) का आयोजन किया गया । ये कार्यक्रम खण्ड शिक्षा मार्ग निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह कटियार, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) मीनू तिवारी व प्रधानाध्यापिका श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। पैरेण्ट्स कांउसलिंग में विशेषज्ञ स्पेशल एजुकेटर्स आकाश, संतोष सिंह, योगेंद्र पटेल, मनीष कुमार व फिजियोथेरेपिस्ट अमरेश सिंह द्वारा जोन-2 नगरक्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 27 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से वार्ता कर परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपनी व बच्चों की समस्यायें विशेषज्ञों के सामने रखीं व अपने अनुभव साझा किये जिनका निवारण विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को सम्बोधित कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व स्पेशल एजुकेटर्स से जुड़े रहने हेतु कहा। जिला समन्वयक ने विभाग द्वारा संचालित योजनायें अभिभावकों को समझाईं । स्पेशल एजुकेटर आकाश ने UDID कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आगामी 31 अगस्त को वार्ड संसाधन केन्द्र सआदतगंज पर मेडिकल कैम्प व 05 अक्टूबर 2024 को बी0आर0सी0 बक्शी का तालाब पर एलिम्को कैंपों की विस्तृत जानकारी दी। स्पेशल एजुकेटर संतोष सिंह द्वारा दिव्याङ्जन् सशक्तिकरण विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त दिव्यांगजन हेतु विभिन्न योजनाओ के विषय मे जानकारी दी एवं स्पेशल एजुकेटर योगेंद्र पटेल द्वारा दिव्यांगता के कारण, पहचान व बचाव की जानकारी दी गई। फिजियोथेरेपिस्ट ने अस्थिदिव्यांगता के बारे मे जानकारी, कारण, प्रकार, बचाव व सुविधाओं की जानकारी दी। सभी अभिभावकों को मध्यावकाश में चाय व जलपान तथा दोपहर में लंच कराया गया। कार्यक्रम के बाद सभी अभिभावक कार्यक्रम से बेहद खुश थे।
































Comments