मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद बदायूं निवासी सेना के जवान श्री मोहित राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
जनपत की खबर Jul 28, 2024 at 06:42 PM , 204शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा
शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद
श्री मोहित राठौर के नाम पर करने की भी घोषणा
प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करेगी
लखनऊ : 28 जुलाई, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू और कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद बदायूं निवासी सेना के जवान श्री मोहित राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री मोहित राठौर के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री मोहित राठौर के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
------































Comments