वार्ड संसाधन केंद्र हज़रतगंज में दिव्यांग बच्चों के पैरेंट्स की हुई काउंसलिंग
राष्ट्रीय Jul 24, 2024 at 05:02 PM , 347लखनऊ।आज दिनांक 24 जुलाई को राज्य परियोजना निदेशालय के निर्देशन पर दिव्यांग बच्चों के पैरेंट्स की काउंसलिंग वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज, लखनऊ पर की गई, जिसमें अभिभावकों को बच्चों की शिक्षण व्यवस्था और दैनिक क्रियाक्लापों की जानकारी दी गई। समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज, लखनऊ पर प्रथम अभिभावक काउंसलिंग शैक्षिक सत्र-2024-25 का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा के मार्ग निर्देशन में आयोजित किया गया। बुधवार को वार्ड संसाधन केंद्र हज़रतगंज पर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) मीनू तिवारी के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया पैरेण्ट्स कांउसलिंग में विशेषज्ञ स्पेशल एजुकेटर्स आकाश, चारु बंसल, मनीष कुमार, मुकेश सिंह व फिजियोथेरेपिस्ट अमरेश सिंह ने जोन-1 व जोन-3 नगरक्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को उनको दैनिक क्रियाकलापों, स्वच्छता के साथ प्रतिदिन विद्यालय भेजने आदि के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालयों में नामांकित सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के अभिभावकों ने अपनी व बच्चों की समस्यायें विशेषज्ञों के सामने रखीं व अपने अनुभव साझा किये जिनका निवारण विशेषज्ञों द्वारा किया गया कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को सम्बोधित कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व स्पेशल एजुकेटर्स से जुड़े रहने हेतु कहा। जिला समन्वयक ने विभाग द्वारा संचालित योजनायें अभिभावकों को समझाईं । स्पेशल एजुकेटर आकाश ने UDID कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आगामी 27 अगस्त को मेडिकल कैम्प व एलिम्को कैंपों की भी जानकारी दी। सभी अभिभावकों को चाय व जलपान कराया गया। कार्यक्रम में ए.आर.पी. श्री इमरान अनुपस्थित रहे। 
































Comments