अकबरनगर के विस्थापितों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जाना हाल-चाल

जनपत की खबर , 253

लखनऊ, 18 जुलाई ।
कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में आज बसंत कुंज जाकर अकबर नगर के विस्थापितों से मिला। 
*विस्थापितों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय  को अपना दर्द बताते हुए कहा कि यहां रोजी-रोटी कमाने का कोई भी जरिया नहीं है ऐसी स्थिति में हम यहां रोजगार एवं साधन के अभाव में भूखे मरने को मजबूर हैं। अतः हमें हमें अकबर नगर में पुनः स्थापित किया जाए।*

मौजूद लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से यह भी साझा किया कि न तो यहां पर कोई सरकारी स्कूल है, न कोई सरकारी अस्पताल, बिजली अपनी मर्जी से आती जाती है और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर महज सरकारी वादे और जुमले ही हैं। विस्थापितों ने बताया कि विस्थापितों में *इशरत अली सहित अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, परन्तु अभी तक प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की कोई भी मदद नहीं की गई है। ऐसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय  मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख दिलाने के लिए योगी सरकार से मांग की है।* कार्यक्रम का संयोजन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top