भारत व इटली के पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, एफआईआर की मांग

जनपत की खबर , 262

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही तमाम अनुचित, आपत्तिजनक और आपराधिक टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

जनसुनवाई के माध्यम से इंस्पेक्टर गोमतीनगर, लखनऊ को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान उनकी विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हो रही है, जिसमें इटली की प्रधानमंत्री भी शामिल हैं.

कई व्यक्ति इन दोनों की मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हुए उनके संबंध में अत्यंत ही अनुचित और आपराधिक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसके क्रम में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तमाम अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी अपराधिक टिप्पणियां की जा रही हैं.

अमिताभ ठाकुर ने साक्ष्य के रूप में एक्स पर किए गए लगभग दो दर्जन पोस्ट भेजते हुए एफआईआर की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top